Looks like you've blocked notifications!

जेट एयरवेज के विमान से पक्षी टकराया, 150 यात्री फंसे

वाराणासी। जेट एयरवेज के एक विमान से एक पक्षी के टकराने के कारण बुधवार को करीब 150 यात्री वाराणासी हवाईअड्डे पर फंसे रह गए। विमान के कैप्टन के अनुसार, यह घटना विमान के उड़ान भरने के दौरान हुई। पक्षी के टकराने के कारण विमान के दाएं इंजन के तीन ब्लेड खराब हो गए।जेट एयरवेज के एक अधिकारी ने कहा कि नई दिल्ली-खजुराहो-वाराणासी-नई दिल्ली के लिए उड़ान संख्या 9डब्ल्यू 2423 उड़ान भरने के लिए फिट नहीं थी। विमान में सवार कुछ यात्रियों को नई दिल्ली से अन्य देशों के लिए अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में सवार होना था, लेकिन वे सभी हवाईअड्डे पर फंसे रह गए।
Share this article