Looks like you've blocked notifications!

एयरएशिया के विमान से टकराया पक्षी, बाल-बाल बचे यात्री

रांची। एयरएशिया विमान के 174 यात्री यहां झारखंड में उस वक्त बाल-बाल बच गए जब एयरएशिया के विमान के टेकऑफ के समय ही उससे एक पक्षी टकरा गया। बिरसा मुंडा हवाईअड्डे के सूत्रों के मुताबिक विमान चालक ने विमान को उतारने के लिए आपातकालीन ब्रेक लगाया। यह विमान रांची से नई दिल्ली जा रही थी। विमान के आपात स्थिति में उतरने से उसके ब्लेड को नुकसान पहुंचा और घटना के बाद विमान से धुंआ निकलते देखा गया। यात्रियों को आपातकालीन दरवाजे से बाहर निकाला गया।
Share this article