Looks like you've blocked notifications!

बिहार : आसरा होम में फिर हुआ विवाद, 2 लड़कियां हुई गायब

पटना। बिहार राज्य में इन दिनों संकट के बादल छाए हुए है। एक के बाद कई मामले आ रहे है। हाल ही में पिछले दिनों बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के बाद एक और मामला सामने आया है। बिहार की राजधानी पटना में स्थित आसरा होम लड़कियों की मौत के बाद एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। पटना के राजीव नगर स्थित आसरा होम से इस बार दो लड़किया फरार हो गई हैं। इस बात की पटना पुलिस ने पुष्टि की है। बता दे, इससे पहले 10 अगस्त को दो संवासिनों की मौत का खुलासा होने के बाद आसरा होम सवालों के घेरे में है। इस होम की संचालक मनीषा दयाल है, जो फिलहाल पुलिस हिरासत में है।70 लड़कियां रहती हैं आसरा शेल्टर होम में...रिपोट् के मुताबिक, आसरा शेल्टर होम में कुल 70 लड़कियां रहती हैं, जिनमें में से दो लड़कियां बुधवार की रात को तीसरे महले के किचन से फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे समाज कल्याण विभाग के पादधिकारी दिलीप कुमार कामत और राजीव नगर थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक, दिलीप कुमार ने बड़ी लापरवाही की बात कही है। साथ ही, यह भी बताया कि होम में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की जा रही है। इसकी जानकारी पटना के जिलाधीकारी और एसएसपी को भी दी गई है।मूक और बधिर हैं भागने वाली दोनों लड़कियां...इस एनजीओ से भागने वाली दोनों मूक-बधिर लड़कियां, जिसमें से एक मीरी कुमारी की उम्र 30 वर्ष, जबकि दूसरी अनीता कुमारी की उम्र 35 वर्ष है। दोनों ही बुधवार देर रात यहां से फरार हो गई। आसरा होम की अधीक्षक डेजी और गार्ड को इसकी जानकारी गुरुवार सुबह तक नहीं थी। लेकिन जब नौकरानी ने लड़कियों की गिनती शुरू की तो पता चला की दो लड़कियां गायब हैं।
Share this article