Looks like you've blocked notifications!

बिहार : NDA में सीट बंटवारे के विवाद के बीच नीतीश भी जाएंगे दिल्ली

जद (यू) के एक नेता की मानें तो बिहार सरकार में लोजपा के पशुपति कुमार पारस मंत्री भी हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोजपा के अध्यक्ष रामविलास को मनाने का भी प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश वहां अगले दो-तीन दिनों तक रहेंगे और इस दौरान वे भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही सीट बंटवारे पर भी चर्चा होगी। उल्लेखनीय है कि लोजपा प्रमुख रामविलास, उनके बेटे चिराग पासवान गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात कर चुके हैं। --आईएएनएस
Share this article