पुलिस कर रही मामले की जांच...मामले की जानकारी के बाद सिटी डीएसपी के
नेतृत्व में विष्णुपद थाना की पुलिस असम भवन पहुंचकर मामले की छानबीन में
जुट गई। इधर दूसरी ओर मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर
त्वरित कार्रवाई करते हुए बोधगया थाना की पुलिस ने आरोपी भन्ते को गिरफ्तार
कर लिया। पीडि़त बच्चों ने आरोप लगाया है कि आरोपी भन्ते उनसे अक्सर गंदी
हरकतें किया करते थे।