जानकारी के मुताबिक 17 साल की रूबी की सुरक्षा में तैनात पुलिसवाले ने कहा
कि रूबी अपने कमरे से दिन में सिर्फ दो-तीन बार ही निकलती है। वह दिन-रात
पढ़ती रहती है। वह सुबह साढ़े पांच बजे उठ जाती है। नाश्ता करने के बाद 12
बजे तक पढ़ती है। फिर लंच करने के बाद एक घंटे आराम करती है। फिर रात के
खाने तक पढ़ती रहती है। रूबी राय ने बच्चा राय के कॉलेज विशुन राय कॉलेज से
परीक्षा दी थी। बिहार स्टेट बोर्ड में रूबी ने आर्ट्स में टॉप किया था,
जिसमें उस पर कथित फर्जी तरीके से टॉपर बनने का आरोप है। मामला कोर्ट में
विचाराधीन है।