पटना। बिहार में टॉपर घोटाले का किस्सा आपको जरूर याद होगा। फर्जी टॉपर कही जाने वाली स्टूडेंट रूबी राय आजकल 12वीं के अपने अगले साल होने वाले परीक्षा में फिर से बैठना चाह रही है और इसलिए वह अभी से ही एग्जाम की तैयारी में जी-जान से जुट गई है। बता दें कि रूबी को फिलहाल सुधार गृह में रखा गया है।