Looks like you've blocked notifications!

Bihar : हत्या की सुपारी देने के मामले में विधायक ने दिए आवाज के नमूने

पटना। बिहार के मोकामा क्षेत्र से बाहुबली विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) ने एक अपराधी भोला सिंह की हत्या की सुपारी देने के वायरल ऑडियो (Viral Audio) की जांच के लिए गुरुवार को अपनी आवाज का नमूना (Voice Sample) दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि निर्दलीय विधायक गुरुवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचे और विधि विज्ञान प्रयोगशाला में आवाज का नमूना दिया। इस आवाज के नमूने की वायरल वीडियो की आवाज से मिलान की जांच की जाएगी और उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। इधर, विधायक अनंत सिंह ने कहा कि सरकार के इशारों पर उन्हें फंसाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि विधायक के घर पर नोटिस चस्पा कर उन्हें आवाज के नमूना देने के लिए गुरुवार को बुलाया गया था।
Share this article