Looks like you've blocked notifications!

रूफटाॅप सोलर प्रोग्राम में जयपुर डिस्काॅम की बड़ी उपलब्धि

-एम.एन.आर.ई. द्वारा 76.44 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का आवंटनजयपुर। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के रुफटाॅप सोलर प्रोग्राम - द्वितीय चरण में जयपुर डिस्काॅम ने रूफटाॅप सोलर प्रोग्राम का तेजी से क्रियान्वयन कर परियोजनाओं को समय सीमा के भीतर लागू करने की बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसके लिए एम.एन.आर.ई द्वाराजयपुर डिस्काॅम को गत 4 वर्षों में लगभग 76.44 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि का आवंटन किया गया है। जयपुर डिस्काॅम के प्रबन्ध निदेशक आर.एन.कुमावत ने बताया कि 19 फरवरी, 2019 को भारत सरकार ने कुल 40 गीगावाट रुफटाॅप सोलर (आरटीएस) संयंत्रों की क्षमता प्राप्त करने के लिए कार्यक्रम के दूसरे चरण को मंजूरी दी थी। इसके लिए नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआई) द्वारा रुफटाॅप सोलर प्रोग्राम के तेजी से क्रियान्वयन के लिए डिस्काॅम्स के लिए प्रोत्साहन राषि का प्रावधान किया गया था। उन्होंने बताया कि जयपुर डिस्काॅम द्वारा रुफटाॅप सोलर प्रोग्राम को तेजी से बढावा दिया गया एवं जन जागरुकता अभियान चलाकर सालाना 80 से 90 मेगावाट की औसत क्षमता वृद्धि के साथ ही समय सीमा के भीतर परियोजनाओं को लागू किया।कुमावत ने बताया कि इसके लिए एम.एन.आर.ई. द्वारा 27 दिसम्बर, 2023 को वर्ष 2022-23 के लिए लगभग 13.10 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि गत 4 वर्षों 2019 से 2023 में जयपुर डिस्काॅम को एम.एन.आर.ई. द्वारा लगभग 76.44 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि का आवंटन किया गया है जोकि जयपुर डिस्काॅम के लिए बड़ी उपलब्धि है।
Share this article