Looks like you've blocked notifications!

भीलवाडा : लोहार्गल धाम में मंदिर निर्माण हुआ शुरू

भीलवाडा । श्रीअखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट (प्रवर्तक-अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन) के महत्वपूर्ण प्रकल्प समाज के उत्पत्ति स्थल लोहार्गल धाम में माहेश्वरी भवन का वास्तु पूजन व लोकार्पण पूर्व में संपन्न हो चुका था। लोहार्गल धाम भवन परिसर में ही भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें शिव परिवार की प्रतिमाएं तथा माहेश्वरी समाज की समस्त ’कुलदेवीयों’ के स्वरूप की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। संपूर्ण मंदिर मार्बल से बनाया जा रहा है। मंदिर के फाउंडेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है,मार्बल घड़ाई का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। मंदिर का निर्माण 104 फीट×72 फीट में किया जा रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश तापड़िया,महामंत्री अशोक ईनाणी, मंदिर निर्माण समिति के संयोजक नारायण मालपानी व युवा संगठन के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासभा के अर्थ मंत्री राजकुमार काल्या लोहार्गल पहुंचकर मंदिर के चल रहे निर्माण कार्य का अवलोकन किया व मंदिर का निर्माण कार्य करने वाले सोनपुर से चर्चा कर उन्हें आगे की रूपरेखा बताई गई।
Share this article