भीलवाड़ा। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय भीलवाड़ा के तत्वावधान में कृषि मंडी के सामने जिला कार्यालय पर भीलवाड़ा स्काउट गाइड जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन हुआ। पदेन जिला सचिव एवं सी.ओ. गाइड अनीता तिवारी ने बताया कि बैठक में प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर(स्काउट) रामेश्वर लाल बाल्दी जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय शाहपुरा,लोकेश चंद्र नागला सत्यनारायण नागर सीबीईओ,तुलसी राम कुमावत, लोकेश आसोपा,कन्हैया लाल टेलर प्रधानाचार्य, जिला कोषाध्यक्ष दुर्गा लाल जोशी,सहायक लीडर ट्रेनर( स्काउट) प्रेम शंकर जोशी,हेमेंद्र सोनी,राधेश्याम शर्मा ,बालू लाल काल्या,हेड क्वार्टर कमिश्नर उदय लाल बोराणा आदि उपस्थित थें। सीओ स्काउट विनोद घारू के अनुसार बैठक में सत्र 2024- 25 के वार्षिक कैलेंडर का अनुमोदन,जिला कोषाध्यक्ष दुर्गा लाल जोशी द्वारा प्रस्तुत अप्रैल से जुलाई 2024 तक 4 माह के अंतरिम बजट का अनुमोदन किया गया। जिला रैली, जिला अधिवेशन पर विस्तृत चर्चा कर 31 जुलाई तक जिला अधिवेशन आयोजित करने के प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही जिले से राष्ट्रीय एडवेंचर कैंपों में संगठन की स्वीकृति से ही अधिकतम सहभागिता करवाने का निर्णय लिया ताकि जिले का नाम राजस्थान में अग्रणी रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन का सी.ओ.गाइड एवं पदेन जिला सचिव अनीता तिवारी ने किया।