भीलवाड़ा । हमीरगढ़ थाना पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान 07 किलो 50 ग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार हमीरगढ थानाधिकारी भंवर लाल ने बताया कि नैशनल हाईवे भीलवाड़ा-चित्तौड रोड पर होटल एसके प्लाजा के पास वाहनो की चैकिंग के दौरान किसी अज्ञात वाहन से उतरकर कंधे पर बोरा लटकाये पैदल जा रहे, पंजाब राज्य के संगरूर जिले के चक्की वाली गली रामनगर निवासी मिट्ठू पुत्र फकीरचंद अरोेड़ा खत्री उम्र 37 को रोककर पूछताछ की तो उसके पास बोरे मे 07 किलो 50 ग्राम अवैध डोडा चूरा पाउडर मिला। इस कार्यवाही मे हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह,कांस्टेबल शैतान सिंह,नेतराम गुर्जर,बलवीर सिंह व महेन्द्र कुमार का योगदान रहा।