बैठक में
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अतिरिक्त सचिव देव स्वरूप ने आयोग की
विश्वविद्यालयों के लिए बनाई गई योजनाओं के बारे में बताया। मानव संसाधन
विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी डाॅ. अभय जैरे ने विभाग द्वारा
विष्वविद्यालयों को दी जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी दी। बैठक में राज्य
सरकार के विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण सहित सभी विश्वविद्यालयों के
कुलपतिगण मौजूद रहे। बैठक के आरंभ में राज्यपाल के सचिव सुबीर कुमार ने
चर्चा के बिंदुओं की जानकारी दी। बैठक में राज्यपाल के विषेषाधिकारी
गोविन्द राम जायसवाल सहित राजभवन के अधिकारीगण उपस्थित थे।