Looks like you've blocked notifications!

प्रति वर्ष श्रेष्ठ विश्वविद्यालय को पुरस्कृत किया जायेगा - राज्यपाल

जयपुर। राज्यपाल और कुलाधिपति कलराज मिश्र ने कहा है कि विश्वविद्यालयों द्वारा वर्ष पर्यन्त शिक्षा के क्षेत्र में गतिविधियां चलाई जावें। उच्च शिक्षा में नवाचार किये जायें और शिक्षा के उन्नयन और विकास में अच्छे परिणाम लायें जायें। राज्यपाल मिश्र ने घोषणा की है कि उच्च शिक्षा की गतिविधियों, नवाचार और उन्नयन के आधार पर प्रदेश में अब प्रति वर्ष एक विश्वविद्यालय को उत्कृष्टता के लिए पुरस्कृत किया जायेगा। राज्यपाल ने कहा कि सभी राज्य विश्वविद्यालय शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रशासनिक अनुशासन बनाने के लिए रोडमैप तैयार करें।राज्यपाल मिश्र सोमवार को यहां राजभवन में कुलपति समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, मानव संसाधन विकास विभाग और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।राज्यपाल मिश्र ने कहा कि विष्वविद्यालयों के कुलपति देश और प्रदेश के प्रज्ञावान नागरिक हैं क्योंकि वे देश का भविष्य गढ़ते हैं। मिश्र ने कहा कि कुलपतियों के समग्र व सार्थक प्रयासों से देश व प्रदेश की प्रगति होगी। देश को श्रेष्ठ नागरिक मिले, इसके लिए राज्यपाल ने कुलपतियों का आहवान किया कि सभी कुलपति प्रज्ञा के साथ प्रयास करेंगे तो विश्वविद्यालयों की प्रगति निश्चित ही होगी।
Share this article