Looks like you've blocked notifications!

बंगाल: दुर्लभ कछुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार

लिलुआ। लिलुआ थाने की पुलिस ने दुर्लभ कछुओं की तस्करी करने से पहले एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्करी की गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आज दोपहर लिलुआ स्टेशन के बाहर घात लगाकर इंतजार किया। इस दौरान एक अभियान चलाकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसके बैग से 35 दुर्लभ कछुए बरामद किए गए। इन कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, कछुओं की तस्करी वन्यजीवों के संरक्षण के लिए एक बड़ा खतरा है, और तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Share this article