Looks like you've blocked notifications!

राजस्थान विस चुनाव -लाभार्थी तय करेंगे सीएम वसुंधरा राजे का भविष्य !

कांग्रेस की मजूबत स्थिति, लेकिन भाजपा भी कम नहींराजस्थान विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण से पहले कांग्रेस पार्टी की एक तरफा जीत मानी जा रही थी, लेकिन कांग्रेस पार्टी के टिकट वितरण के बाद सामने आई बगावत के चलते कांग्रेस के सारे समीकरण बिगड़ गए है। वहीं भाजपा ने इसके बाद काफी इम्प्रूव किया है। राजनीतिक विश्लेषकों की माने, तो कांग्रेस पार्टी जीत तो रही है, लेकिन अब भाजपा भी शर्मनाक हार से बच सकेगी। वहीं कांग्रेस और भाजपा का खेल निर्दलीयों ने बिगाड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। माना जा रहा है कि कम से कम 199 सीटों में से 20 सीटों पर निर्दलीय और अन्य दलों की प्रत्याशी जीत सकते। वहीं चुनाव प्रचार के दौरान खास बात यह रही कि कांग्रेस प्रत्याशी रघु शर्मा, डॉ. सीपी जोशी, मानवेंद्र सिंह, रामेश्वर डूडी, बीड़ी कल्ला, समेत तमाम दिग्गज अपने क्षेत्र से बाहर नहीं निकल सके। यही हाल भाजपा का दिग्गज नेताओं का रहा। भाजपा के गुलाबचंद कटारिया, राजेंद्र सिंह राठौड़, युनूस खान, समेत तमाम दिग्गज अपनी ही सीट पर फंसे रहे।
Share this article