आजमगढ़। धर्म परिवर्तन करा रहे चार लोग गिरफ्तार कर लिये गये। यह लोग दलित समुदाय के लोगों को जुटाकर अपने धर्म का प्रचार करते हुये उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रहे थे और प्रलोभन दे रहे थे। इस प्रलोभन में आकर कई लोग धर्म परिवर्तन को तैयार हो गये। इसके साथ ही प्रतिबन्धित मांस भी पकवाया जा रहा था। इसकी जानकारी होने पर लोगों ने इसका विरोध किया। साथ ही ऐसा कर रहे लोगों को दबोच लिया। उन्हें दबोचने के बाद पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वालों को गिरफ्तार कर लिया। इसे लेकर हिन्दू संगठनों में रोष है। यह घटना बुधवार को मेंहनगर थानाक्षेत्र के नगमलपुर गांव में घटी। यहां हरियाणा के तेजली निवासी रमेश कुमार पुत्र रामसूरत, गंभीरपुर थानाक्षेत्र के महंगूपुर गांव निवासी जयराम मौर्य व छोटेलाल इसाई धर्म का प्रचार वाहन लेकर नगमलपुर गांव के रामवृक्ष चौहान पुत्र सुन्दर चौहान के यहां आये हुये थे। उन लोगों ने रामवृक्ष चौहान को पहले ही इसाई धर्म स्वीकार करने के लिए मना लिया था। इसके साथ ही रामवृक्ष अपने साथ गांव के तमाम दलितों को इसाई धर्म स्वीकारने के लिए बात कर चुका था और उन्हें प्रलोभन देकर अपने घर पर बुलाया हुआ था। [@ तस्वीरों में,अजमेर-सियालदह एक्स.ट्रेन हादसा]