Looks like you've blocked notifications!

बहरोड़ कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित

बहरोड़। बहरोड़ के बर्डोद नगर कांग्रेस अध्यक्ष लीलाराम सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस कार्यकारिणी में कुल 31 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। इनमें 1 संगठन महासचिव, 5 उपाध्यक्ष, 5 महासचिव, 10 सचिव, 1 प्रवक्ता, 1 सोशल मीडिया प्रभारी, 7 कार्यकारिणी सदस्य।लीलाराम सैनी ने कहा कि इस नई कार्यकारिणी से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी नगर पालिका और पंचायत चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन बेहतर होगा। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, असम प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेन्द्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली , जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा , कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव एवं ब्लॉक अध्यक्ष विकास शेखावत का धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन के मजबूत होने से आने वाले नगरपालिका एवं पंचायत चुनावों में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी ।
Share this article