Looks like you've blocked notifications!

दिव्यांग बच्चों के लिए ऑर्थोसिस वितरण शिविर का हुआ आयोजन

बहरोड़। मंथन दिव्यांग रिहैबिलिटेशन सेंटर पर मंगलवार को ऑर्थोसिस वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान मंथन द्वारा जयपुर के प्रसिद्ध आर्थोटिक्स एवं प्रोस्थेटिक्स विशेषज्ञ डॉ. शशांक शेखर शर्मा को बुलाकर बच्चों का निरीक्षण करवा गया तथा चिन्हित चार बच्चों हेतु नाप लेकर ऑर्थोसिस बनवाए गए जिनका वितरण आज किया गया। डॉ. शशांक ने भी बच्चों को देखकर संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि मंथन टीम के अथक प्रयास रंग ला रहे हैं, बच्चों में काफी सुधार है। ऐसे ही निरंतर सार्थक प्रयत्न बच्चों के जीवन को उज्ज्वल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वहीं मंथन संस्थापक डॉ. पीयूष गोस्वामी ने बताया कि ऑर्थोसिस बच्चों को बैलेंस बनाने में सहायता करते हैं, जिससे बच्चे शीघ्र खड़ा होना तथा चलना सीख लेते है। इनकी मदद से ना सिर्फ गतिशीलता में वृद्धि होती है बल्कि परमानेंट विकलांगता को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है।अतः समय समय पर मंथन द्वारा इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान जयपुर के मशहूर ऑर्थोसिस स्पेशलिस्ट डॉ. शशांक शेखर शर्मा, मंथन संस्थापक डॉ. पीयूष गोस्वामी, सचिव डॉ. सविता गोस्वामी, शालिनी शर्मा, अंकित सैन, कुलदीप यादव, दीक्षा, आरती इत्यादि उपस्थित रहे।
Share this article