Looks like you've blocked notifications!

बेगूसरायः बलात्कार का विरोध करने पर दलित महिला का गला रेता

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने खेत में शौच को गई एक महादलित महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। दुष्कर्म का विरोध किए जाने पर अपराधियों ने धारदार हथियार से महिला का गला रेत दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बाद घायल अवस्था में पीड़िता को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना बेगुसराय के छौड़ाही थाना क्षेत्र का है। घायल महिला के पति ने बताया कि घटना के समय हम घर से सब्जी लेने के लिए बाजार गए थे। काफी देर तक उसकी पत्नी घर वापस नहीं लौटी तो उसको ढूंढने के लिए बहियार गए। तभी बहियार से कराहने की आवाज सुनाई दी। आनन-फानन में जब बहियार के पास पहुंचे तो देखा कि दो में से एक अपराधी धारदार हथियार से गला रेत रहा था, जबकि दूसरा देख रहा था। जैसे ही मुझे देखा वैसे ही दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए। पुलिस में शिकायत की है। घटना की जांच की जा रही है।
Share this article