राजसमंद। करतवास गांव में बुधवार को मधुमक्खियों के काटने से दो बालिका एवं एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को ईलाज के लिए काबरी कम्पोडर के पास ले जाया गया जहां उपचार कर छुटटी दे दी गई। शंकरलाल गुर्जर ने बताया कि दोपहर के समय गांव की दो बालिकाएं बकरियां चरा रही थी तभी अचानक मधुमक्खियों के हमले से दोनो बालिका एवं एक वृद्ध को घायल कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से गांव की अनिता पुत्री जगदीशचन्द्र राव 14 वर्ष, आरती पुत्री महावीर 8 वर्ष, छगु गुर्जर पुत्र हुक्मा गुर्जर 65 वर्ष को डंक लगने से घायल हो गए।