मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में गोकशी को लेकर हंगामा हो गया। भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया और 3 लोगों को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा कर ले गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हंगामा मुजफ्फरनगर के खालापार इलाके में हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने यहां तीन लोगों को गोकशी के आरोप में पकड़ा था। जब स्थानीय लोगों को इसकी सूचना मिली, तो पकड़े गए लोगों को छुड़ाने के लिए स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। साथ ही भीड़ ने पुलिस की गाड़ियां भी तोड़ दीं। इसके बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण बन गया। स्थिति को देखते हुए यहां भारी तादाद में पुलिस बल को तैनात किया गया है।यह है मामला :