फिरोजपुर । सिविल सर्जन फिरोजपुर के दिशा-निर्देशो पर गुरुवार को एसएमओ गुरुहरसहाय की अगुवाई मे सेहत विभाग की टीम ने शहर के अलग अलग दुकानों और घरों में जाकर डेंगू सम्बंधित जांच की एवं लोगो को बीमारियों प्रति जागरूक किया । इस बारे जानकारी देते हुए सेहत विभाग के अधीक्षक प्रीतम सिंह और सेनिटरी इन्स्पेक्टर नगर कौंसिल जगजीत सिंह संधू ने कहा की टीम ने दुकानों और घरो मे जाकर कूलर, फ्रिज़ ट्रे , टायर एव गमलो की चेकिंग की है और जहां भी कमी पाई गई वह पर चालान काटे गए है और जो भी चालान का भुगतान नही करेगा उसके खिलाफ करवाई भी की जाएगी । साथ ही उन्होंने कहा की इस तरीके की चेकिंग लगातार की जाएगी , उन्होंने लोगो से अपील की अपने घर एव आस पास को साफ सुथरा रखे एवं बीमारियों से दूर रहे । यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!यह भी पढ़े :सावधानः उत्सव के सीजन में मार्केट में नकली खोया और मिलावटी मिठाई, SEE PIC