जयपुर। राजस्थान विश्व विद्यालय में पेपर लीक प्रकरण के चलते बीकॉम पार्ट तृतीय वर्ष के पांच पेपरों को निरस्त कर दिया गया है। अब 29 मई से इन पांच पेपरों की परीक्षा दुबारा से होगी। एग्जामिनेशन प्लानिंग एंड मॉनीटरिंग कमेटी ने बीकॉम पार्ट तृतीय वर्ष के पांच पेपरों को आउट मानते हुए इन्हें निरस्त किया है। इन पांच पेपरों की होगी परीक्षानिरस्त किए गए पेपरों में अकाउंट्स एण्ड बिजनेस स्टेटिक्स का प्रथम एवं द्वितीय पेपर, इकॉनोमिक्स इडमिनेस्ट्रेशन एण्ड फाइनेशियल मैनेजमेंट का प्रथम एवं द्वितीय पेपर और बिजनेस एडमिनेस्ट्रेशन का द्वितीय पेपर शामिल है। इनकी परीक्षा दुबारा से कराने की नई तिथियां घोषित की गई है। इन तिथियों में होगी निरस्त किए गए पेपरों की परीक्षा कमेटी की ओर से पांच पेपरों के लिए घोषित की गई नई तिथियों में 29 मई को अकाउंट्स एण्ड बिजनेस स्टेटिक्स के प्रथम पेपर एवं द्वितीय पेपर की परीक्षा 31 मई को होगी। इसी तरह से 2 जून को इकॉनोमिक्स इडमिनेस्ट्रेशन एण्ड फाइनेशियल मैनेजमेंट के प्रथम पेपर एवं 5 जून को द्वितीय पेपर की परीक्षा होगी। बिजनेस एडमिनेस्ट्रेशन के द्वितीय पेपर की परीक्षा 5 जून को होगी।