Looks like you've blocked notifications!

बछडा काटने पर तनाव, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, एक फरार

नाहन(नागेन्द्र तरूण)। उप मण्डल पांवटा के गांव गुलाबज में बछडा काटने पर पांवटा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें एक व्यक्ति डीएवी पव्लिक स्कूल में बतौर चालक काम करता है। साथ ही पुलिस ने बछडे का मीट आरोपी के घर के फ्रिज से बरामद कर कार्यवाही शुरू कर दी है। बता दे कि पुलिस को रविवार तडके फोन पर आरोपी रिजवान के यहां बछडे का मीट होने की सूचना मिली डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुलिस बल लेकर तडके छापेमारी कर आरेापी के फ्रिज से मीट बरामद कर लिया। साथ ही रिजवान सहित इस्लाम व अख्तर को भी गिरफ्तार कर लिया जबकि चौथा आरोपी फरियाद फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने चौथे आरोपी को पकडने के लिये टीम गठित कर रवाना कर दी है। पुलिस बल जगह-जगह आरोपी की तलाश कर रही है। सूचना मिली है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी सिरमौर सोम्या साम्बसिवन ने अतिरिक्त पुलिस बल मौके लिये जिला मुख्यालय से रवाना कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक अतिरिक्त पुलिस बल नहीं पहुंच सका था। एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने बताया कि तीन आरेापियों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें रिजवान इस्लाम व अख्तर है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। मामले में हर पहलू पर बारीकी से काम किया जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में है।विश्व हिन्दू परिषद् ने कसी कमरगुलाबज के समीप के गांव कुण्डियो में विहिप के कार्यकर्ता जिला मंत्री दीपक भण्डारी के नेतृत्व में एकत्र होना शुरू हो गये है। समाचार लिखे जाने तक जिला के सभी कार्यकर्ताओं को सूचना दे दी गयी है। धीरे-धीरे विहिप के कार्यकर्ता एकजुट हो रहे है। मामला तूल पकडने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। गौवंश की हत्या को लेकर लोगों में रोष देखा जा रहा है।
Share this article