Looks like you've blocked notifications!

वार्ड नंबर 27 का किया दौरा

लुधियाना। हल्का इंचार्ज और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण बंसल ने शुक्रवार को शहर के वार्ड नंबर 27 का दौरा किया और विकास कार्यों का जायजा लिया। बंसल ने दुर्गापुरी, गोकुल विहार, प्रेम नगर, हरिसिंह नगर, गुरु ज्ञान विहार बाबा काॅलोनी सहित कई इलाकों का दौरा किया और स्थानीय निवासियों से उनकी समस्याएं भी जानी। बंसल ने नगर निगम कमिश्नर को इलाके की समस्याओं को जल्द दूर करने के साथ विकास कार्य जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। जिससे आमजन को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े। इस दौरान बंसल ने कहा कि उत्तरी हल्के को विकास की दृष्टि से नंबर 1 बनाना उनका लक्ष्य है और इस लक्ष्य को वे जल्द से जल्द पूरा करेंगे। इस मौके पर मंडल प्रधान रोहित सिक्का, शक्ति लखनपाल, इंद्रजीत बंगा संजय, निगम अधिकारी सब डिवीजन अफसर सुरिंदर, जूनियर इंजीनियर संजीव कुमार, विनोद, महताब सिंह ग्रोवर, राम बहादुर सिंह और गुरमीत सिंह भी उनके साथ रहे।
Share this article