Looks like you've blocked notifications!

बांग्लादेश:पीस मोबाइल फोन पर प्रतिबंध

ढाका। बांग्लादेश प्रशासन ने भारत के विवादास्पाद इस्लामिक धर्म प्रचारक जाकिर नाईक के पीस मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे कुछ दिन पहले ही देश में पीस टीवी के एयरवेव और ऑनलाइन प्रसारण पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। बीडीन्यूज24 डॉट कॉम ने बांग्लादेश के दूरसंचार नियामक बीटीआरसी अध्यक्ष शाहजहां महमूद के हवाले से बताया, ‘‘इन फोन को अब अनुमति नहीं दी जा सकती, क्योंकि सरकार से जाकिर नाईक के सभी तरह के प्रचार-प्रसार पर रोक के आदेश हैं।’’ ढाका के एक कैफे पर एक जुलाई को हुए आतंकवादी हमले में शामिल आतंकवादियों के नाईक के भाषणों से प्रभावित होने के खुलासे के बाद उन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
Share this article