Looks like you've blocked notifications!

उदयपुर की झीलों में प्रवासी पक्षी घटे तो मत्स्याखेट पर लगाई रोक

उदयपुर। लेकसिटी की झीलों में प्रवासी पक्षियों की संख्या में गिरावट के बाद अब मत्स्याखेट पर रोक लगा दी गई। झील संरक्षण समिति के चिंता जताने के बाद जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने शहर की सभी झीलों में मत्स्याखेट पर पाबंदी लगा दी है। जिसके चलते झीलों में मत्स्याखेट के ठेके निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए गए। साथ ही स्पीड बोट के संचालन से झीलों पर पड़ने वाले प्रभावों के अध्ययन करने के लिए विशेषज्ञ कमेटी गठित की है।झील संरक्षण समिति की सोमवार को आयोजित बैठक में जिला कलेक्टर पोसवाल ने शहर की झीलों में मत्स्याखेट (फिशिंग) के चलते प्रवासी पक्षियों के ना आने के साथ जलीय वातावरण पर हो रहे दुष्प्रभावों को लेकर भी उन्होंने चिंता जाहिर की। उन्होंने पिछोला, फतहसागर तथा बड़ी झील में मत्स्याखेट (फिशिंग) बंद करने के लेकर सुझाव लिए। स्पीड बोट संचालन के लिए बनेगी विशेषज्ञ कमेटीशहर की झीलों में स्पीड बोट संचालन के संबंध में विशेषज्ञों की कमेटी बनाई जाएगी। जो स्पीड बोट संचालन से झील को होने वाले प्रभावों का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करेगी। बैठक में यूडीए कमिश्नर राहुल जैन, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश, डीएफओ अजय चित्तौड़ा आरएसपीसीबी के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी कुंज बिहारी पालीवाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं झील संरक्षण समिति के सदस्य मौजूद रहे।
Share this article