Looks like you've blocked notifications!

जेल में मिला बाबा को नया नाम कैदी नंबर 1997

चंडीगढ़। साध्वी रेप केस में दोषी करार होने के बाद डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम को जेल में नया नाम मिला है जिसके तहत उन्हें कैदी नंबर 1997 नाम दिया गया है। ये जानकारी हरियाणा के डीजी के.पी.सिंह ने दी। डेरा प्रमुख को VIP ट्रीटमेंट देने से मना किया उन्होंने मीडिया द्वारा गुरमीत राम रहीम को विशेष सुविधा दिए जाने की खबरों का भी खंंडन किया है। उन्होंने कहा कि गुरमीत राम रहीम को साधारण कैदी की तरह रखा गया है। राम रहीम को कोई विशेष सुविधा नहीं दी जा रही है। उनके साथ किसी सहायक को नहीं रखा गया है। उन्होंने कहा कि एतियातन के तौर पर उन्हें 2-3 कैदियों के साथ रखा गया है। जेल के नियमों के मुताबिक उन्हें सिर्फ कपड़े ले जाने की अनुमति दी गई है।
Share this article