Looks like you've blocked notifications!

RSS नेता बोले, तीन तलाक पर दंगा नहीं हुआ तो अयोध्या पर भी नहीं होगा, पढ़ें पूरा इंटरव्यू

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि अयोध्या में 400-500 साल पुराना फसाद अब निपटने में कुछ ही दिन और घंटे बाकी हैं। जो भी फैसला आएगा, वह किसी की न तो जीत होगी और न ही किसी की हार होगी, इसे मजहब से भी जोडक़र नहीं देखा जाना चाहिए। देश में हिंदू-मुस्लिम सहित हर जाति-धर्म के लोग पहले खुद को भारतीय मानते हैं, हर कोई देश में शांति चाहता है। संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कहा कि जब 8.40 करोड़ महिलाओं को जुल्म से और 8.62 करोड़ पुरुषों को जहन्नुम से बचाने वाला तीन तलाक कानून आया था तो यह मुस्लिमों के अंदर का फैसला था, तब भी कुछ लोगों ने इसे हिंदू-मुस्लिम बनाने की कोशिश की थी, मगर बिना किसी दंगे के यह फैसला निकल गया।
Share this article