Looks like you've blocked notifications!

विजेता बाॅडी बिल्डरों को किया सम्मानित

टोंक। अली गोल्ड जिम में बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से हुए कार्यक्रम में बाॅडी बिल्डरों का सम्मान भी किया गया। इस मौके पर लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव और रेल लाओ संघर्ष समिति दलित सेना के अध्यक्ष अकबर खान, वार्ड पार्षद कविता सिंहल, बॉक्सिंग एसोसिएशन जावेद बॉक्सर, अजीत सिंहल और मुमताज राही भी मौजूद थे। बाॅडी बिल्डिंग एसोसिएशन में विनर फाजिल खान को अकबर खान ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। जिन्होंने कहा कि आज का युवा कल का नागरिक होगा, जो देश के रखवाले होंगे। उन्होंने बॉडी बिल्डर को बधाई देते हुए कहा कि वह टोंक जिले का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें। अली गोल्ड जिम निदेशक रईस मियां ने अकबर खान का माला पहनाकर स्वागत किया। अकबर खान ने रईस मिया को विश्वास दिलाया कि जिम के लिए और इन युवाओं के लिए जब भी जरूरत पड़ेगी, वे हमेशा तन, मन, धन से कंधे से कंधा मिला कर तैयार रहेंगे।
Share this article