Looks like you've blocked notifications!

पुरस्कृत शिक्षक समाज सेवा कार्यों में निभाएंगे अपनी भागीदारी

दौसा। पुरस्कृत शिक्षक फोरम की बैठक को लक्ष्य लाइब्रेरी स्थल पर हुई, जिसमें जिले के समस्त पुरस्कृत शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता शिक्षा विभाग की पूर्व उपनिदेशक डॉक्टर प्रेमवती शर्मा ने की। उन्होंने आह्वान किया है कि पुरस्कृत शिक्षकों को समाज सेवा के कार्यों में भी भागीदारी निभाई चाहिए। इस अवसर पर गोपाल लाल टेलर ने ग्रीष्म अवकाश में समय का सदुपयोग करते हुए सभी पुरस्कार शिक्षकों के द्वारा सह शैक्षिक गतिविधियों व जनसंपर्क करते हुए शत प्रतिशत नामांकन लक्ष्य पूरा करने का प्रस्ताव रखा। डॉक्टर हरसहाय मीणा ने सभी आगंतुकों का माल्यार्पण व साफा व शाल प्रदान कर अभिनंदन किया। उन्होंने राज्य फोरम की गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा पेश किया। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य रामबाबू ज्योति ने वृक्षारोपण व पक्षियों के लिए परिंडे लगाने पर बल दिया। कमल सिंह गुर्जर ने कहा कि पुरस्कृत शिक्षक अपने विभागीय कार्यों के साथ-साथ अन्य सामाजिक सरोकारों से संबंधी अभिभावक-शिक्षार्थी हित में नवीन शिक्षा सत्र से प्रेरणादाई व उपयोगी कार्य संपादन करेंगे। नव पुरस्कृत प्रधानाचार्य विनोद बिहारी मीणा एवं सुनीता मीणा का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर, श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन लोकेश कुमार शर्मा ने किया। बैठक की गतिविधियों व आगामी कार्य योजना पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। बैठक में हजारीलाल मीणा, जगदीश प्रसाद मीणा आदि उपस्थित रहे।
Share this article