Looks like you've blocked notifications!

बीच बचाव कर रहे युवक पर चाकू से हमला

कोटा। गुमानपुरा थाना इलाके में मामूली कहासुनी पर तीन युवक ने एक युवक पर चाकुओं से वार कर दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया। आरोपियों ने युवक की कमर पर वार किए। जिसके बाद परिजनों ने युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। पुलिस ने प्राणघातक हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले में जांच की जा रही है।
Share this article