Looks like you've blocked notifications!

रोडवेज बस परिचालक पर हमला, बसों का संचालन बंद

श्रीगंगानगर। रायसिंहनगर में रोडवेज बस स्टैंड पर लोक परिवहन बसों के संचालन को लेकर शनिवार को एक बार फिर रोडवेज बस चालकों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में विवाद के चलते निजी बस आपेटरों के दर्जनभर कारिंदों ने बीकानेर डिपो परिचालक पर हमला कर नकदी लुटने का प्रयास किया। विवाद के चलते दोनों पक्षों में तनाव हो गया। आक्रोशित रोडवेज बस चालकों ने विरोध प्रदर्शन कर बसों का संचालन बंद कर दिया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों में समझाइश का प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी दोनों पक्षों में टकराव हो चुका है। वहीं परिचालक पर हमले के बाद सवारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस में अभी तक किसी प्रकार का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।आगे तस्वीरों में देखें...यह भी पढ़े :बाइक सवार इस तरह तोड़ ले गए चेन, देखें फुटेज...यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया
Share this article