Looks like you've blocked notifications!

अटरू विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों का प्रशिक्षण सम्पन्न

अटरू। यहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रीछन्दा में राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद के तत्वाधान में नोड़ल स्तरीय एसएमसी सदस्यों के लिए 20 नवम्बर से आयोजित 3 दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का आज समापन हुआ। प्रभारी अमित भार्गव ने बताया कि प्रशिक्षण में रीछन्दा नोड़ल के ग्राम आमलीखालसा, नयापुरा, सुभाषपुरा, कीरपुरिया, कराड़ियागुल्जी एवं स्थानीय ग्राम से 34 सदस्यों ने भाग लिया। प्रषिक्षण के दौरान आरटीई एक्ट के प्रावधान विद्यालय में मिड डे मील, बाल अधिकारों की जानकारी एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढाओं एवं आपनी लाड़ो कार्यक्रम के साथ आपदा प्रबंधन एवं सर्व शिक्षा अभियान की विभिन्न गतिविधियों का दक्ष प्रशिक्षक ओम गुप्ता एवं प्रियवंद गोस्वामी ने विस्तृत चर्चा की। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य महिपाल सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को उनके दायित्वों का बोध कराने के साथ विद्यालय निर्माण जैसे विषयों पर प्रकाश ड़ालते हुए विद्यालय विकास में सहयोग की बात रखी तथा सदस्यों के सुझाव लिए।
Share this article