Looks like you've blocked notifications!

एटीएम से दो बार में निकले 40 हजार रुपए, मामला दर्ज

भरतपुर। एसटीसी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी एक जने के खाते से दो बार में बीस-बीस हजार रुपए की राशि किसी ने निकाल ली। पीडि़त ने मथुरा गेट थाने में मामला दर्ज कराया है। इस बारे में जानकारी देते हुए कैलाश नाथ के पुत्र दिनेश अग्रवाल ने बताया कि उनके पिता की पैंशन एसबीआई बैंक के खाते में आती है। अपनी पैंशन की जानकारी करने जब उनके पिता 28 फरवरी को एटीएम पर गए तो उन्होने पाया कि पैंशन उनके खाते में आ चुकी है। जिस पर 3 मार्च को जब वह पासबुक में एन्ट्री कराने गए तो उन्हें अपने खाते से 40 हजार रुपए निकलने का पता चला। बैंक में जानकारी करने पर पता चला कि उनके खाते से 28 फरवरी को दो बार में बीस-बीस हजार रुपए सूरजपोल स्थित एटीएम से निकाले जा चुके हैं। जबकि कैलाश नाथ के अनुसार उन्होने न तो अपना एटीएम किसी को दिया और न ही उन्होने एटीएम से रुपए निकाले। जिससे उनके साथ 40 हजार रुपए की ठगी होने का मामला दिख रहा है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से घटना के पर्दाफाश होने की उम्मीद है।
Share this article