Looks like you've blocked notifications!

गणतंत्र दिवस पर राजभवन में एट होम आयोजित

जयपुर । देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार सायं राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र के सान्निध्य में एट होम आयोजित हुआ।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री डा. प्रेमचंद बैरवा, सांसद घनश्याम तिवाड़ी, सी.पी. जोशी तथा अन्य विशिस्टजनों की उपस्थिति में हुए इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्यजन सम्मिलित हुए। सभी ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक यू.आर. साहू, जनप्रतिनिधि, कुलपति, प्रशासन, पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद, न्यायाधिपतिगण, समाजसेवी, मीडिया के प्रतिनिधि और विषिष्टजन उपस्थित थे।
Share this article