Looks like you've blocked notifications!

धूल-मिट्‌टी उड़ने से अस्थमा मरीजों की संख्या बढ़ी

कुरुक्षेत्र। अाजकल अस्पतालों में अचानक अस्थमा रोगियों की संख्या दो गुना बढ़ गई है। मौसम में आए परिवर्तन के कारण तेज हवा से धूल का गुबार उड़ रहा है। इसके साथ ही गेहूं की कटाई भी चल रही है। थ्रेसर मशीन से गेहूं निकालने से भी धूल उड़ रही है। धूल के कारण वैसे तो सभी सामान्यजन परेशान हैं, लेकिन अस्थमा मरीजों को ज्यादा तकलीफ हो रही है। डॉक्टरों की सलाह है कि गेहूं कटाई तक अस्थमा रोगी घर पर रहें। बहुत जरूरत होने पर घरसे निकलें तो मास्क लगाएं। सामान्यजन भी मास्क लगाकर समस्या से बच सकते हैं।
Share this article