Looks like you've blocked notifications!

आशा कार्यकर्ता का साक्षात्कार 24 को

हमीरपुर। ब्लाक मेडिकल आफिसर टोणी देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि शहरी क्षेत्र वार्ड नं. 11 हमीरपुर में एक पद पर आशा कार्यकर्ता की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार साधारण पेपर पर प्रार्थना पत्र सहित एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में 24 दिसम्बर को 11 बजे साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ता की नियुक्ति के लिए उम्मीदवार की आयु 25 से 45 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता दसवीं या इससे अधिक और नेतृत्व क्षमता व स्थानीय भाषा के सम्प्रेषण में निपुण तथा उसी वार्ड का स्थाई निवासी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि विवाहिता, विधवा, तलाकशुदा-परित्यक्ता को अधिमान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला प्रार्थी के पास आशा कार्यकर्ता के पद का कार्य करने के लिए प्रर्याप्त समय होना चाहिए।
Share this article