Looks like you've blocked notifications!

आर्य युवा चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास शिविर 19 से

जयपुर। जयपुर सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद की ओर से पांचवां आर्य युवा चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास शिविर 19 से 25 जून तक मुहाना मंडी केसर नगर चौराहा रामपुरा रोड स्थित सैनी नर्सिंग कालेज के संस्कार भवन में आयोजित होगा। परिषद के प्रदेशाध्यक्ष यशपाल ‘यश’ के अनुसार शिविर में कालेज प्रबंधन तथा आर्य समाज जयपुर दक्षिण की ओर से भी सहयोग किया जाएगा।शिविर में आत्मरक्षा के लिए लाठी संचालन, योगासन, जूडो कराटे, मार्शल आर्ट, मानसिक उत्थान के लिए प्राणायाम, विभिन्न विषय विशेषज्ञों के साथ परिचर्चाएं, आत्मिक उन्नति स्मृति वर्धन के लिए ध्यान उपासना एवं सामाजिक शक्ति के लिए यज्ञानुष्ठान का प्रशिक्षण शिक्षकों, विद्वानों, संतों द्वारा दिया जाएगा। शिविर संयोजक डॉ. प्रमोद पाल के अनुसार शिविर में भोजन व आवास की व्यवस्था निशुल्क की जाएगी।
Share this article