Looks like you've blocked notifications!

बारां में 100 कर्मचारियों ने सत्याग्रह कर दीं गिरफ्तारियां

बारां। कर्मचारियों की 15 सूत्री मांग तथा 7वें वेतन आयोग को लागू नहीं करने के विरोध में बारां जिले के लगभग 100 कर्मचारियों ने गुरुवार को सत्याग्रह कर गिरफ्तारियां दीं। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ बारां के जिला महामन्त्री भूपेन्द्र माथोड़िया ने बताया कि सत्याग्रह में प्रदेश महामंत्री तेजसिंह राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरिश शर्मा एवं अन्य अधिकारी नारायण सिंह एवं सीताराम ने संबोधित किया। प्रदेश महामंत्री राठौड़ ने संगठन के सभी घटकों को एक होकर राजस्थान सरकार से संघर्ष करने का आह्व‌ान किया तथा आगे के आन्दोलनों को सफल बनाने के लिए कहा। जिलाध्यक्ष रामप्रसाद नागर ने बताया कि जिले के आनुसांगिक संगठनों के जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री एवं लगभग 100 कर्मचारियों ने महामंत्री तेजसिंह राठौड़ के नेतृत्व में गिरफ्तारियां दीं। गिरफ्तार होने वालों में शिक्षक संघ शेखावत के जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द नागर, प्रगतिशील के जिलाध्यक्ष श्याम गौतम, एसटी-एससी, ओबीसी अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष कमल यादव, पशुपालन विभाग के मंत्री लाखन मीणा एवं अन्य कर्मचारी नवलकिशोर शर्मा, कमलकिशोर बैरवा, बहादुर सिंह गौड़, राजकुमार मीणा, सुरेश नागर, गिरिराज मालव, राधाकृष्ण नागर, मूलचन्द वैष्णव, हरलाल मीणा, राजमल मीणा, बद्रीलाल मीणा, जगमोहन नागर एवं अन्य संबंधित कर्मचारियों ने गिरफ्तारियां दीं और आंदोलन को सफल बनाया।
Share this article