कोटा। अन्नतपुरा पुलिस ने गश्त के दौरान दो जगह से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे अवैध पिस्टल व देसी कट्टे बरामद किए हैं। दोनों आरोपी तालेड़ा क्षेत्र के रहने वाले हैं। थाना अधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि एएसआई बाबूलाल के नेतृत्व में गश्त कर रही टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर निवासी नंद सिंह 25 वर्षीय को गिरफ्तार किया। उसके पास एक पिस्टल मिली। उसके खिलाफ के. पाटन व तालेड़ा में आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, वहीं भामाशाह मंडी के सामने से एएसआई देशराज के नेटवर्क वाली टीम ने इंदिरा कॉलोनी तालेड़ा निवासी कल्याण सिंह 40 वर्षीय को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक देसी कट्टा मिला।