भीलवाड़ा । श्रीमहावीर युवक मंडल सेवा संस्थान के तत्वाधान में आगामी 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अरिहंत प्रीमियर लीग 5 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 16 से अधिक टीमें भाग लेगी। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिये संरक्षक मनोहर लाल सुरिया,अध्यक्ष पुखराज चौधरी,मंत्री प्रदीप पारख,उपाध्यक्ष नितिन बापना,सहमंत्री अर्पित कोठारी,कोषाध्यक्ष मुकेश रांका तथा प्रतियोगिता के संयोजक अनुराग नाहर,अर्पित चौधरी व रोहित डांगी लगे हुए है। प्रतियोगिता जोधडास स्थित अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित होगी। सभी प्रतियोगिताए प्रातः 08 बे से प्रारंभ होगी। जो दोपहर 02 बजे तक चलेगी।