नई
दिल्ली। दक्षिण भारत की चर्चित ट्रांसजेंडर सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार
अप्सरा रेड्डी मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। अप्सरा ने अखिल
भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी (एआईएमसी) की अध्यक्ष सुष्मिता देब के साथ
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और पार्टी में शामिल हुईं।
कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने अप्सरा रेड्डी को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की
राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। कौन हैं अप्सरा रेड्डी...