Looks like you've blocked notifications!

जल जीवन मिशन में 23 परियोजनाओं को शुरू करने की मंजूरी

जयपुर । जलदाय विभाग के प्रमुख शासन सचिव संदीप वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को जल जीवन मिशन के तहत ली जाने वाली परियोजनाओं को लेकर एक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कुल 23 परियोजनाओं को प्रारम्भ करने की मंजूरी दी गई । इन परियोजनाओं में पानी के कनेक्शन दिये जाने का प्रावधान नही था। लेकिन इनमें घरेलू जल सम्बन्ध देने का निर्णय लिया गया। इन योजनाओं से 11000 ग्राम / ढाणियो में स्थित 6 लाख घरों को जल सम्बन्ध मिल सकेगा। इस कार्य पर लगभग दो हजार करोड रूपये अतिरिक्त खर्च होगे।बैठक में बताया गया कि स्वीकृत परियोजनाओं में जोधपुर क्षेत्र की कानसिंह की सिद सिरथ मण्डोर, पिलवा सिंधरी जम्बेश्वर नगर, पोकरण ,फलसूंड, बालोतरा सिवाणा तथा मानकलाव दज्जर परियोजनाएं शामिल है तथा टोंक क्षेत्र की बीसलपुर-टोंक-उनियारा-देवली परियोजना शामिल है।साथ ही इस वर्ष की बजट घोषणा के क्रम में 25 गांवों में क्रमोन्नत कर पाइप योजना में बदल घर-घर कनेक्शन देनी की योजना को स्वीकृति दी गई । इस कार्य पर लगभग 106.45 करोड रूपये का खर्च आयेगा।
Share this article