Looks like you've blocked notifications!

विस्फोटक (आतिशबाजी) के अस्थाई अनुज्ञापत्र के लिए आवेदन आमंत्रित

जयपुर। दीपावली के अवसर पर कमिष्नरेट क्षेत्र में विस्फोटक (आतिशबाजी) के अस्थाई अनुज्ञापत्र 01 नवम्बर 2020 से 16 नवम्बर 2020 तक की अवधि के लिए जारी किए जाएंगे।पुलिस कमिश्नर आनन्द श्रीवास्तव ने बताया कि आवेदकों द्वारा निर्धारित प्रपत्र में आवेदन संबंधित पुलिस उपायुक्त के कार्यालय में कार्यदिवस को कार्य समय में प्रस्तुत किए जा सकेंगे। विस्फोटक (आतिशबाजी) अस्थाई अनुज्ञापत्र के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि आगामी 28 सितम्बर 2020 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र के साथ आवेदक को प्रस्तावित स्थल के ब्ल्यू पिंट मानचित्र की चार प्रतियां प्रस्तुत करनी होगी। इसमें प्रस्तावित स्थल और आस-पास एवं व्यावसायिक स्थल की स्थिति स्पष्ट रूप से अंकित हो तथा साथ ही पासपोर्ट साईज के चार नवीनतम फोटो व स्थल के स्वामित्व संबंधित दस्तावेज की प्रमाणित छायाप्रति भी संलग्न करनी होगी। प्रस्तावित स्थल के उपर मानव निवास कदापि न हो।
Share this article