Looks like you've blocked notifications!

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए आवेदन 7 अक्टूबर तक

भीलवाड़ा। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत सम्मिलित प्रोफेशनल कोर्स हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उत्कृष्ट ढंग से कराने एवं समान अवसर प्रदान करने के लिए विभाग द्वारा ऑनलाईन पोर्टल पर सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में कोचिंग करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेषक राम अवतार जाट ने बताया कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के संशोधित नवीनतम विस्तृत दिशा-निर्देश एवं मानक संचालन प्रक्रिया के प्रावधानों के अनुसार पात्र अभ्यर्थी कोचिंग किये जाने हेतु अपने आवेदन एसएसओ पर लॉगिन कर सीएम अनुप्रति कोचिंग आइकन पर क्लिक कर सीएम अनुप्रति कोचिंग स्कीम का चयन कर ड्रापडाउन में से स्टूडेंट के विकल्प पर जाकर 07 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाईन भर सकते है।
Share this article