Looks like you've blocked notifications!

क्या अपर्णा यादव को मिलेगा सपा का टिकट ?

अभिषेक मिश्रा, लखनऊ। समाजवादी पार्टी अब अखिलेश यादव के हाथ में आ गई है। सोमवार को चुनाव आयोग के फैसले के बाद मुलायम सिंह ने भी अखिलेश यादव को पार्टी का मुखिया मान लिया है। लेकिन परिवार के भीतर चले विवाद के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अखिलेश यादव मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव को लखनऊ कैंट से टिकट देंगे? गौरतलब है कि पहले अखिलेश यादव ने अपर्णा का टिकट काट उनके स्थान पर दूसरे प्रत्याशी को टिकट दिया था। अपर्णा मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। अपर्णा करीब दो साल से कैंट क्षेत्र में प्रचार में जुटी हुई हैं और इस क्षेत्र में उत्तराखंड के बहुत से मतदाता हैं। जो काफी अहम भूमिका निभाते हैं। अपर्णा राज्य के सूचना आयुक्त अरविंद सिंह बिष्ट की बेटी हैं जो उत्तराखंड के गड़वाल से ताल्लुक रखते हैं।
Share this article