Looks like you've blocked notifications!

बारां-अटरू के पर्यवेक्षक अनूप ठाकुर ने लिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं से फीडबैक

बारां । नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं बारां-अटरू के पर्यवेक्षक अनूप ठाकुर ने विभिन्न सभाओं को संबोधित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आवेदन लिए और फीडबैक लिया । आपको बता दे कि नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रहे है । साथ ही चुनाव लड़ने वाले इच्छुक कार्यकर्ताओं के आवेदन भी ले रहे है ।आपको बता दे कि 9 और 11 सितंबर को नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान होना है और परिणाम 14 सितंबर को आएंगे ।
Share this article