दौसा। गुप्तेश्वर महादेव का वार्षिक मेला रविवार को आयोजित हुआ। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मेले के दौरान सजाई गई झांकी के दर्शनों के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। लोगों ने बाबा गुप्तनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की और सुख समृद्धि की कामना की। मेले के दौरान मंदिर परिसर में बाबा भूतनाथ की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाए। झांकी के दर्शनों के लिए देर शाम तक लोगों का तांता लगा रहा।